इंदौर। विधानसभा 2 के वार्ड नंबर 16 के पार्षद जीतू यादव उर्फ़ जीतू जाटव की सदस्यता बहाल हुए एक सप्ताह भी नहीं बिता कि भाजपा के पार्षद कमलेश कालरा ने जीतू को भाजपा से बाहर करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि मेरे परिवार के साथ जीतू के समर्थकों द्वारा किए गए व्यवहार को लेकर परिवार अभी भी सदमे में है। वहीं पुलिस की जांच भी पूरी नहीं हुई है, जिसमें जीतू को क्लीन चिट दी जा सके। कालरा ने पत्र में यह भी लिखा कि पुलिस द्वारा लिए गए वाइस सैंपल की रिपोर्ट भी अभी तक नहीं आई है। ऐसे में जीतू को बहाल कर दिया गया, जबकि उन्हें 6 साल के लिए भाजपा से बाहर किया था। हालांकि इस संबंध में अभी तक प्रदेश अध्यक्ष ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

0 Comments