एक पल की देरी और हो जाता बड़ा हादसा! ट्रेन के सामने जाने लगी महिला, स्टेशन मास्टर ने दौड़कर बचाई जान

रायपुर के उरकुरा रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाला CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला रेलवे ट्रैक की ओर जाती दिखाई दे रही है, इसी दौरान सामने से ट्रेन आने वाली थी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरकुरा रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाला CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला रेलवे ट्रैक की ओर जाती दिखाई दे रही है। इसी दौरान स्टेशन पर ट्रेन के आने की स्थिति बनती है। महिला को खतरे में देखकर स्टेशन मास्टर ने बिना समय गंवाए दौड़ लगाई और उसे ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया।

बताया जा रहा है कि महिला के साथ मौजूद बच्चों ने स्टेशन मास्टर को उसकी ओर इशारा कर जानकारी दी थी। इसके बाद स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय तुरंत महिला की तरफ दौड़े और उसे पीछे खींच लिया। महिला को सुरक्षित स्थान पर लाने के कुछ ही क्षण बाद ट्रेन वहां से गुजर गई।

CCTV फुटेज में पूरा घटनाक्रम साफ नजर आ रहा है। अगर स्टेशन मास्टर ने समय रहते तेजी नहीं दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उनकी तत्परता से महिला की जान बच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments