![]() |
| Ai Generated Image |
भोपाल। अपने पहले ही दौरे में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दे डाली। आज उनका मध्यप्रदेश में दूसरा दिन था। बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करने पहुंचे थे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ताओं को जेसीबी से फूल बरसाने की संस्कृति बंद करना चाहिए। उन्हें सादगी भरा स्वागत करना चाहिए।
अब देखना यह है कि विप्लव की समझाइश का असर कार्यकर्ताओं पर कैसा पड़ता है? कुछ महीनों से अपने नेताओं को खुश करने के लिए भाजपाई जेसीबी और क्रेन से फूलों की वर्षा कर रहे हैं।
अभी पिछले महीने इंदौर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे में भी इसी तरह का स्वागत देखा गया था।

0 Comments