जबलपुर की पारले-जी फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 8 से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं

जबलपुर के रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग लगी। दमकल की 8 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए 8 से अधिक दमकल वाहन तैनात किए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष भारद्वाज के मुताबिक, आग लगने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है, हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण FSL जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल किसी की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है

Post a Comment

0 Comments