इंदौर: बंद मकानों में चोरी करने वाली गैंग पकड़ी, ₹3 लाख का माल बरामद

इंदौर में बंद मकानों और फ्लैटों में चोरी करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार और एक नाबालिग अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, करीब ₹3 लाख का सामान बरामद हुआ है।

इंदौर के तेजाजीनगर थाना पुलिस ने बंद मकानों और फ्लैटों में चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल बाइक सहित करीब 3 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे। दो आरोपी ताला तोड़कर चोरी करते थे, जबकि तीसरा बाहर बाइक लेकर निगरानी करता था। पूछताछ में आरोपियों ने द्वारिकापुरी क्षेत्र के शीतलनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर की दानपेटी से नकदी और चांदी के सिक्के चोरी करने की बात भी कबूली है।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Post a Comment

0 Comments