इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पुतले को बताया ‘मित्रासुर’

 इंदौर में कांग्रेस ने शहर की समस्याओं को लेकर रीगल चौराहे पर प्रदर्शन किया और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पुतले को ‘मित्रासुर’ नाम देकर दहन किया। नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने छह महीने में काम साबित करने या इस्तीफा देने की चुनौती दी।

इंदौर। शहर की विभिन्न समस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर सोमवार को इंदौर कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पुतले को ‘मित्रासुर’ का नाम देते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने किया।

प्रदर्शन के दौरान पुतले पर शहर की समस्याओं को लेकर ‘गड्ढा मित्र’, ‘जलसंकट मित्र’, ‘फर्जी नामांतरण घोटाला मित्र’, ‘भागीरथपुरा कांड मित्र’, ‘अवैध होर्डिंग मित्र’ और ‘फर्जी बिल घोटाला मित्र’ जैसे नाम लिखे गए थे।

नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने आरोप लगाया कि महापौर खुद को शहर का मित्र बताते हैं, लेकिन सड़क के गड्ढे, जलसंकट, ट्रैफिक और ड्रेनेज जैसी समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने महापौर को छह महीने में अपने काम साबित करने की चुनौती देते हुए इस्तीफे की मांग भी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जलसंकट सहित शहर की प्रमुख समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो जनता का आक्रोश और बढ़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments