इंदौर के कुमार खाड़ी में रावण दहन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, करीब पांच लोग घायल; पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू की।
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुमार खाड़ी में दशहरा उत्सव के दौरान रावण दहन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाद आतिशबाजी और रावण दहन के दौरान कथित अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज किए हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर मामले की जांच कर रही है।

0 Comments