बड़ा खुलासा, लॉरेंस गैंग के निशाने पर थे बिग बी और आमिर


मुंबई। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों के निशाने पर पहले अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने के बाद आरोपियों ने अपना प्लान बदला और बिना सुरक्षा वाले टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया।
गिरफ्तार आरोपियों ने अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान के घरों की रेकी की थी। इन बड़े सितारों के आवासों पर सुरक्षा बेहद कड़ी थी, जिसके चलते आरोपियों ने बिना सुरक्षा वाले टाइगर श्रॉफ को चुना। 
आरोपी हर रविवार को टाइगर श्रॉफ के जूहू स्थित फुटबॉल ग्राउंड जाने की जानकारी जुटा चुके थे और 18 अक्टूबर को उनकी गाड़ी पर गोली चलाई गई। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें इस काम के लिए 34,000 रुपये और विदेश में बसाने का झांसा दिया गया था।

Post a Comment

0 Comments