इंदौर। भाजपा वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए अपने एक नए अभियान का आगाज करने जा रही, जिसे लोकतंत्र बचाओ- भीड़तंत्र हटाओ नाम दिया गया है। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की नियुक्ति की गई है। यह अभियान 22 अक्तूबर से 05 नवंबर तक चलेगा। विभिन्न आयोजनों के माध्यम से विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को भाजपा सामने लाएगी।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और देश की संवैधानिक संस्थाओं के प्रति लगातार भ्रम फैलाकर जनता में संवैधानिक संस्थाओं के प्रति नागरिकों के विश्वास को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। सत्ताप्राप्ति के लिए विपक्ष अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए राष्ट्रहितों को दावं पर रख कर अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए देश के लोकतंत्र पर हमला कर रहा है। इसके विरोध में भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ - भीड़तंत्र हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
नेताओं ने बताया कि इस यह अभियान 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से कॉंग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अभियान हेतु आज 21 अक्टूबर को भाजपा नगर इकाई की वृहद बैठक शाम 5 बजे विट्ठल रुक्मणी गार्डन केसर बाग रोड पर रखी गई है। बैठक में मंत्री, महापौर, सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, नगर पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, वार्ड संयोजक, विधानसभा प्रभारी, नगर कार्यसमिति सहित अन्य अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
अभियान के लिए बनाई टोली
इस अभियान के लिए नगर स्तरीय टोली एवं कार्यक्रम टोली बनाई गयी है। नगर स्तरीय टोली में संयोजक सुधीर कोल्हे, सह संयोजक महेश कुकरेजा, कैलाश पीपले, हरप्रीत सिंह बक्शी, मुकेश मंगल, नेहा शर्मा, दीपक बागवान को बनाया गया है।
वही कार्यक्रम टोली में प्रेस कांफ्रेस हेतु आलोक दुबे, वरूण पाल, रितेश शर्मा, नितीन शर्मा,
लोकतंत्र बचाओं, भीडतंत्र हटाओं पदयात्रा कार्यक्रम टोली में विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, स्वप्निल कोठारी, अक्षय कांति बम
राष्ट्र चिंतन संवाद (बौद्धिक संवाद) कार्यक्रम टोली में सांसद शंकर लालवानी, कमल बाघेला, घनश्याम शेर, विजय मालानी, संदीप जोशी, विशाल गिदवानी
लोकतंत्र VS भीड़तंत्र-युवा संवाद कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अनंत पंवार, डॉ. दिप्ती हाड़ा, रोहित चौधरी, निक्की राय, धीरज ठाकुर, अक्षांशु तिवारी
छात्रों की प्रतिस्पर्धा (प्रतियोगिताएं) टोली में विधायक महेन्द्र हार्डिया, मालिनी गौड, दीपक जैन टीनू, दीपेन्द्रसिंह सोलंकी, गोपाल गोयल, जवाहर मंगवानी, राजेश अग्रवाल (पम्प), अजय सेवानी, प्रतिपाल टोंग्या, मनीष बिसानी, नितेश अग्रवाल (कालू),
विशेषांक पत्रिकाएं में आलोक दुबे।
सोशल मीडिया योजना टोली में विक्की मित्तल, सुधा सुख्यानी, हर्षल शिन्दे
साहित्य वितरण टोली में अशोक अधिकारी, तत्सम भट्ट
भाषण एवं मीडिया वक्तव्य टोली में अजयसिंह नरूका, भारत पारख, राकेश शर्मा को रखा गया है।
प्रचार सामग्री और ब्रांडिग टोली में नागेश पंवार, पवन पंवार
ओप-एड और मीडिया प्रबंधन टोली में सचिन बंसल, विशाल पाठक, पंकज फतेहचंदानी सदस्य बनाया गया है।

0 Comments