उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने नाराजगी जताई और लाइव शो रुकवा दिया।
उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान उस वक्त विवाद हो गया, जब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंच गए। दलेर मेहंदी की प्रस्तुति से नाराज मंत्री ने उन्हें फटकार लगाई और कार्यक्रम बीच में ही रुकवा दिया।
जानकारी के अनुसार, प्रस्तुति के दौरान गाने और आवाज को लेकर मंत्री ने सवाल उठाए। उन्होंने दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पर नाराजगी जताते हुए कहा, “बोल तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे?” घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
इस दौरान गायक के नशे मे होने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

0 Comments