दिग्विजय सिंह इन मार्गों से जायेंगे अयोध्या

भोपाल। 20 अक्टूबर को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन के पश्चात प्रारंभ होगी। पदयात्रा, 5 नवंबर को राघौगढ़ के पाटई आश्रम पहुंचेगी, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़ और गुना जिले के विभिन्न नगरों एवं गांवों से होकर गुजरेगी।, प्रथम चरण में 17 दिनों का कार्यक्रम जारी किया गया है।

 भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन (शिवधाम) से भगवान राम की नगरी अयोध्या (रामधाम) तक प्रारंभ होने वाली ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के प्रथम चरण का आधिकारिक मार्ग जारी कर दिया गया है। प्रथम चरण की पदयात्रा 20 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक मध्यप्रदेश के उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़ एवं गुना जिलों के विभिन्न नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

यात्रा का शुभारंभ 20 अक्टूबर को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन एवं पूजन-अर्चन के साथ होगा। इस अवसर पर नृसिंह घाट के समीप बाला गार्डन में विश्व कल्याणार्थ असंख्य पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण, पूजन-अभिषेक, कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा प्रारंभ होगी।

प्रथम चरण का तारीखवार यात्रा मार्ग

- 20 अक्टूबर: उज्जैन से पदयात्रा का शुभारंभ, रात्रि विश्राम तराना रोड, उज्जैन।

- 21 अक्टूबर: उज्जैन से ताजपुर जोड़ होते हुए सिंदुरिया।

- 22 अक्टूबर: सिंदुरिया से तराना।

- 23 अक्टूबर: तराना से सिद्धिपुर होते हुए देवाखेड़ा-जूनापानी जोड़।

- 24 अक्टूबर: देवाखेड़ा से करेड़ी माता मंदिर होते हुए शाजापुर।

- 25 अक्टूबर: शाजापुर से पनवाड़ी।

- 26 अक्टूबर: पनवाड़ी से सारंगपुर।

- 27 अक्टूबर: सारंगपुर से तुकोगंज होते हुए गुलावता।

- 28 अक्टूबर: गुलावता से खजनेर।

- 29 अक्टूबर: खजनेर से करेड़ी।

- 30 अक्टूबर: करेड़ी से राजगढ़।

- 31 अक्टूबर: राजगढ़ से कालीपीठ।

- 1 नवंबर: कालीपीठ से नयापुरा जोड़।

- 2 नवंबर: नयापुरा जोड़ से चाचौड़ा होते हुए बीनागंज।

- 3 नवंबर: बीनागंज से घाटाखेड़ी।

- 4 नवंबर: घाटाखेड़ी से सागर ग्राम।

- 5 नवंबर: सागर ग्राम से पाटई आश्रम, राघौगढ़।

5 नवंबर को प्रथम चरण की पदयात्रा पाटई आश्रम पहुंचने के पश्चात दीपावली पर्व के अवसर पर पांच दिवसीय अवकाश रहेगा। बताया जा रहा है कि नर्मदा परिक्रमा की तरह उनकी इस यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल होंगे जो उनके साथ पैदल चलेंगे।

Post a Comment

0 Comments