इंदौर मेट्रो का सस्ता हुआ किराया

इंदौर। घाटे में चलने के बावजूद इंदौर मेट्रो का किराया सस्ता हो गया है। अब इंदौर मेट्रो में न्यूनतम ₹23.50 पैसे का टिकट मिलेगा तो जितने रूट में अभी ट्रेन चल रही है उसका टिकट ₹53 होगा। हालांकि यह किराया 31 दिसंबर तक ही लागू किया है। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार न्यूनतम किराया ₹20 रहेगा वहीं इससे अधिक किराए में 25 फ़ीसदी की कटौती की गई है। 

₹30 का टिकट ₹23.50 पैसे तो 40 की जगह ₹30 और 17 किलोमीटर के पूरे रूट पर 70 की जगह ₹52.50 पैसे लगेंगे। वहीं ग्रुप टिकट बुक करने पर भी कटौती की जाएगी। अगर कोई रिटर्न में जर्नी टिकट बनवाता है तो उसे 30% की छूट मिलेगी वहीं ग्रुप टिकट पर पूर्व में 10% की छूट दी जाती थी जो अब 35% होगी। 

Post a Comment

0 Comments