भाजपा विधायक के पंडित से मारपीट, टीआई सहित 7 सस्पेंड


 इंदौर। कल आधी रात को इंदौर के एक भाजपा विधायक के यहां पूजा करने वाले पंडित से पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा है। इसके विरोध में रात में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ब्राह्मण समाज के लोगों ने एरोड्रम थाने पर प्रदर्शन किया। 

बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता टीआइ और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे। मौके की नजाकत को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अफसर थाने पहुंचे और दोनों पक्षों से बात की। इसके बाद अधिकारियों ने टीआई और 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए। उसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। 

Post a Comment

0 Comments