इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड बंद


इंदौर। शहर के 20 अस्पतालों में मरीजों को अब आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं मिलेगा। प्रदेश के 65  अस्पतालों को इस योजना से बाहर कर दिया गया है। दरअसल एनएबीएच सर्टिफिकेट अस्पतालों में अनिवार्य किया गया है, जिससे इलाज की गुणवत्ता के मानक तय हो सके ल, लेकिन इन अस्पतालों ने सर्टिफिकेट अभी तक नहीं लिया है। इससे इंदौर के 20 अस्पताल को आयुष्मान श्रेणी में इलाज करने से बाहर कर दिया है। 

यानी अब यहां आयुष्मान कार्ड धारक अपना उपचार नहीं कर सकेंगे। इन अस्पतालों में सेवाकुंज हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, पाथ हॉस्पिटल, लक्ष्मी मेमोरियल, चोइथराम नेत्रालय, गीता भवन हॉस्पिटल, मैक्रेटिना, गुरुजी हॉस्पिटल, एसएमएस एनर्जी, एमएम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, गुरुजी हॉस्पिटल, वर्मा यूनियन, खंडेलवाल हॉस्पिटल, मोहक हाईटेक स्पेशलिटी, मेडिस्टा, मेवाड़ा मेडिकेयर और आई केयर, ऑर्थोस क्लिनिक, चरक, ओ 2 अस्पताल और मेडिप्लस हॉस्पिटल शामिल है।

Post a Comment

0 Comments