नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिन के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दे दी है। प्रत्येक पात्र कर्मचारी को अधिकतम ₹17,951 का बोनस मिलेगा। देश के लगभग 11 लाख 40 हजार 770 नॉन-गैजेटेड (गैर-राजपत्रित) रेल कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ होगा (जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, तकनीशियन और ग्रुप 'C' के कर्मचारी)।
सरकार इस बोनस के तहत कुल ₹2,009.61 करोड़ की राशि खर्च करेगी। इस बोनस की गणना पुराने नियम के तहत ₹7,000 की मासिक वेतन सीमा के आधार पर 78 दिनों के लिए की जाती है।

0 Comments