टीआई को जय जोहार का विरोध भारी पड़ा

भोपाल। आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक टीआई को उनका जय जोहार कहना इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने छात्रों से अभद्र व्यवहार कर डाला। मामले ने तूल पकड़ा तो टीआई को सस्पेंड कर दिया गया। 

मामला कल 13 अक्तूबर का है। मिसरोद के थाना प्रभारी रतनसिंह परिहार पर यह कार्रवाई की है। कार्रवाई की जानकारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दी। 13 अक्टूबर को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की स्टूडेंट विंग ने छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था। 

इसी दौरान ‘जय जोहार’ के उद्घोष को लेकर निरीक्षक  रतन सिंह परिहार की प्रतिक्रिया पर विवाद हुआ।सामने आए वीडियो में वे छात्रों से अभद्र भाषा में बात करते सुनाई देते हैं। वीडियो में उन्हें ‘यहीं कूट दूंगा’ कहते हुए भी सुना जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments