![]() |
| एआई जनरेटेड फोटो |
नई दिल्ली। दक्षिण रेलवे ने उन यात्रियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जो तेज आवाज में रील देखते हैं और गाने या वीडियो चलाकर दूसरे यात्रियों को परेशान करते हैं। दक्षिण रेलवे ने सभी मंडल कार्यालय को ये निर्देश दिए कि उनके यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में चेकिंग करें। यह दूसरे यात्रियों की यात्रा में खलल डाल सकता है। अब अगर कोई यात्री इस प्रकार का कृत्य करता है तो उसे ₹1000 जुर्माना लगेगा और उसकी रेल यात्रा भी निरस्त की जा सकती है। वहीं चेतावनी देने के बावजूद भी अगर वह यह काम करता है तो उसे 6 महीने की कैद या ₹5000 तक का जुर्माना दोनों हो सकते हैं।

0 Comments