![]() |
| एआई जनरेटेड फोटो |
करनाल। रिश्ते कितने निष्ठुर हो जाते हैं इसका एक उदाहरण पंजाब के करनाल में देखने को मिला। जहां अपने पति से मिलने आई महिला और उसके बच्चों ने वृद्ध आश्रम वालों से कह दिया कि यह बीमार आदमी है, इसको हम साथ नहीं ले जा सकते। मर जाए तो बता देना, अंतिम संस्कार कर देंगे। हालांकि बुजुर्ग घर ले जाने के लिए मिन्नतें करने लगा, लेकिन परिवार का दिल नहीं पसीजा।
बताया जाता है कि 78 साल का यह बुजुर्ग 23 साल पहले ही घर से अलग हो गया था, लेकिन अब ढलती उम्र और टीबी की बीमारी के कारण किसी ने उसे सुभद्रा आश्रम पहुंचा दिया। आश्रम में वह 6 साल से रह रहे हैं। तबियत बिगड़ने पर जब आश्रम के संचालकों ने उनके परिवार से संपर्क किया तो परिवारजन देखने पहुंचे, जिन्हें देख बुजुर्ग भावुक हो गए, लेकिन परिवार के लोगों ने उन्हें अपने साथ ले जाने से साफ इनकार कर दिया।

0 Comments