भोपाल में प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़!

 भोपाल में TI रतन सिंह परिहार के खिलाफ FIR की मांग को लेकर CM हाउस जा रहे जयस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। इस दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी ने पुलिस आरक्षक को थप्पड़ मार दिया।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला प्रदर्शनकारी पुलिस आरक्षक को थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है।

प्रदर्शनकारी TI रतन सिंह परिहार के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई।

घटना के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। 

Post a Comment

0 Comments