फिल्मी स्टाइल में पुलिस वैन से भागे दो आरोपी

एआई जनरेटेड फोटो

इंदौर। इंदौर में कल रात एक अनोखा घटनाक्रम सामने आया। जब कुछ आरोपियों को पुलिस बल जेल लेकर जा रहा था, तभी मौके का फायदा उठाकर दो आरोपी पुलिस वैन से कूद गए। यह घटना राजकुमार ब्रिज के पास पत्थर गोदाम क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने सपना संगीता क्षेत्र में एक व्यापारी से अड़ीबाजी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

इन्हें कोर्ट में पेश किया गया और वहां से जेल भेजने के आदेश दिए गए। जब पुलिस वाहन में उन लोगों को जेल लेकर जाया जा रहा था तभी उसमें से दो आरोपी नरेंद्र मेहता और अबरार खान निवासी धार वैन का पिछला दरवाजा खोलकर भाग खड़े हुए। पुलिस आरक्षकों ने थाने जाकर घटना की जानकारी दी, जबकि उनके दो साथियों को जेल पहुंचा दिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments