पटवारी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की, बच्चों की भी हत्या

प्रतीकात्मक चित्र
नर्मदापुरम। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पटवारी ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। पटवारी के दोनों बेटों की लाश भी कार में मिली। संभवतः पटवारी ने पहले अपने बच्चों की हत्या की और उसके बाद खुद ट्रेन से कट गया।

मामला रायसेन जिले के बरेली के पास स्थित गांव अलीगंज का है, जहाँ रहने वाले पटवारी अजय धाकड़ ने पिपरिया आकर संघमित्रा एक्सप्रेस के सामने आकर आत्महत्या कर ली। वह अपने दोनों बेटों को लेकर आया था। पटवारी उदयपुरा में पदस्थ था। ट्रेन से कटने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की और उसके रिश्तेदारों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वह फिल्म दिखाने के बहाने अपने दोनों बेटों को भी लेकर गया था। जब पुलिस ने उसकी कार को ढूंढा तो वह रेलवे स्टेशन की पार्किंग में ही मिल गई, जिसमें दोनों बच्चों के शव थे। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

Post a Comment

0 Comments