मुख्यमंत्री इंदौर में करेंगे शस्त्र पूजन

प्रतीकात्मक फाइल फोटो
उज्जैन। दशहरा पर शस्त्र-पूजन बुराई पर अच्छाई की, असत्य पर सत्य की विजय, शक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के रूप में किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध करने से पहले अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की थी, जिससे उन्हें विजय प्राप्त हुई थी। यह भारतीय परंपरा वर्तमान में भारतीय सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ वीरता और आत्मरक्षा के संकल्प के रूप में मनाई जाती है। भारतीय सेना में शस्त्र-पूजन की परंपरा भारतीय संस्कृति, शौर्य और राष्ट्र रक्षा के संकल्प से जुड़ी है। यह भारतीय परंपरा में शस्त्रों को शक्ति, साहस, आत्मरक्षा और धर्म की रक्षा के लिए सदुपयोग करने तथा अन्याय के विरुद्ध संकल्प लेने का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि शस्त्र-पूजन देश की सैन्य शक्ति, सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

इसी क्रम में राज्य शासन ने प्रदेश में विजयादशमी पर्व पर शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले शस्त्र-पूजन कार्यक्रमों के लिए मंत्रीगण को मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विजयादशमी पर आगामी 20 अक्टूबर को इंदौर में शस्त्र-पूजन करेंगे।

जिन जिलों में मंत्रीगण शस्त्र-पूजन में शामिल नहीं होंगे, वहां संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शस्त्र-पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा और साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने-अपने घरों में शस्त्र-पूजन करें। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं संबंधित जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी।

शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में जिलेवार मुख्य अतिथि

डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री — इंदौर; श्री नरेंद्र सिंह तोमर, विधानसभा अध्यक्ष — ग्वालियर; श्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री — मंदसौर; श्री राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री — रीवा; श्री कुंवर विजय शाह, मंत्री — खंडवा; श्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री — धार; श्री प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्री — नरसिंहपुर; श्री राकेश सिंह, मंत्री — जबलपुर; श्री करण सिंह वर्मा, मंत्री — सीहोर; श्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री — नर्मदापुरम; श्रीमती संपतिया उईके, मंत्री — मंडला; श्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री — देवास; श्री एदल सिंह कंषाना, मंत्री — मुरैना; सुश्री निर्मला भूरिया, मंत्री — झाबुआ; श्री गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री — सागर; श्री विश्वास कैलाश सारंग, मंत्री — भोपाल; श्री नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री — दतिया; श्री नागर सिंह चौहान, मंत्री — अलीराजपुर; श्री राकेश शुक्ला, मंत्री — भिंड; श्री इंदर सिंह परमार, मंत्री — शाजापुर; श्रीमती कृष्णा गौर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) — विदिशा; श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) — दमोह; श्री दिलीप जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) — अनूपपुर; श्री गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) — राजगढ़; श्री लखन पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) — कटनी; श्री नारायण सिंह पवार, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) — आगर मालवा; श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री — रायसेन; श्रीमती प्रतिमा बागरी, राज्यमंत्री — सतना; श्री दिलीप अहिरवार, राज्यमंत्री — छतरपुर; श्रीमती राधा सिंह, राज्यमंत्री — सिंगरौली।

Post a Comment

0 Comments