जबलपुर। जबलपुर के मझौली क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। थाना क्षेत्र के नीला तालाब के पास बुधवार देर रात करीब 1 बजे दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकल रहा था, तभी वहां ऊपर से गुजर रहे तार से प्रतिमा का लोहे का ढांचा टकरा गया और करंट फैल गया। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 8 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

0 Comments