भाजपा पार्षद कंचन गिदवानी से बदसलूकी का आरोप, कांग्रेस नेता बंधन शुक्ला का नाम आया सामने!

 

इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में वार्ड 66 की भाजपा पार्षद कंचन गिदवानी और कांग्रेस नेता बंधन शुक्ला के बीच क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। कांग्रेस नेता का आरोप है कि क्षेत्र के कुछ काम नहीं करवाए जा रहे हैं। इसी बात को लेकर माहौल गर्मा गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता जूनी इंदौर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

मौके पर कमलेश कालरा, जीतू चेलानी, ऋषि सोलंकी, विशाल गिदवानी, मयंक, अशोक समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments