ओवैसी की पार्टी छोड़ने वाले को मिली धमकी

इंदौर। असदुद्दीन ओवैसी की राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को छोड़ चुके एक व्यक्ति ने प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली के निजी सहायक और मीडिया सलाहकार ओवेश रहमानी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और अपशब्द कहने के आरोप लगाया है। 

इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता मोहम्मद आमिर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और सितंबर 2026 में पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। आमिर का आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने को लेकर उन्हें फोन किया गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments