125 करोड़ का हेलिकॉप्टर 225 करोड़ में खरीदेगी सरकार

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार नया विमान खरीदने के बाद अब नया हेलिकॉप्टर ACH 160 खरीदने जा रही है। इसके आर्डर भी हो चुके हैं। खास बात यह है कि हेलीकॉप्टर की मूल कीमत 125 करोड़ रूपये है, लेकिन टैक्स और अन्य खर्चों के बाद यह 225 करोड़ रूपये। यानी सीधे दुगुने दाम में पड़ेगा। नवम्बर तक हेलीकॉप्टर की डिलीवरी होने की संभावना है। 

सरकार ने फ्रांस की एयरबस कंपनी से इसे खरीदने का करार किया है। यह हेलिकाप्टर समुद्र मार्ग से जहाज के माध्यम से भारत आयेगा। इसे भारत में ही असेंबल किया जाएगा। 

इसे उड़ाने के लिए आदर्श राय और संजय श्रीवास्तव की ट्रेनिंग फ्रांस में ही हुई है। इसमें 2 क्रू मेंबर के अलावा 9 लोग बैठ सकेंगे। इसके पहले सरकार ने 2011 में नया हेलिकॉप्टर खरीदा था, जिसमें 2 क्रू मेंबर और 6 लोग बैठ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments