इंदौर में पकड़ाया दिल्ली का लव जेहादी

 इंदौर। इंदौर में आज एक हिंदू युवती को लेकर घूम रहे वर्ग विशेष के युवक को बजरंगियों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

बजरंग दल इंदौर विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर को सूचना मिली एक मुस्लिम लड़का हिंदू लड़की को लेकर होटल मेरठ के बाहर घूम रहा है और लड़की को होटल में ले जाने के लिए होटल ढूंढ रहा है। इस पर विभाग संयोजक ने वहां के कार्यकर्ताओं को सूचना देकर कहा कि जाकर पता करो कि सूचना सही है या नहीं।

कार्यकर्ताओं की सूचना सही पाई गई, जिस पर कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अनस खान पिता निशु खान निवासी गाजियाबाद दिल्ली बताया जो कि इंदौर में हिंदू युवती से मिलने आया था। लड़की ने बताया कि वह राजस्थान श्रीगंगापुर नगर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास के गांव की रहने वाली है और इंदौर में गोरी नगर बहन के यहां पर रहती हैं। वह तलाकशुदा है। 

अपनी बहन के यहां पर रहकर ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है। दोनों की दोस्ती ऑनलाइन एप के माध्यम से हुई। लड़की ने बताया कि उसने अपना नाम रोहित बताया था। उसे नहीं पता था कि वह मुस्लिम है। जब वह मिलने आई तब बातों में उसने अपना मुस्लिम होना बताया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जहां पुलिस पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments