इंदौर के इंद्रपुरी में शॉर्ट सर्किट से रावण का पुतला जल गया। आयोजकों ने नए पुतले की व्यवस्था की और दहन का समय रात 9 बजे तय किया।
इंदौर। शहर के इंद्रपुरी कॉलोनी में रावण दहन से पहले बड़ा हादसा हो गया। लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से रावण के पुतले में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे पुतले को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 10 दिन की मेहनत से तैयार पुतला जलकर राख हो गया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुतला आग की लपटों में घिरा नजर आ रहा है। इसके बाद आयोजकों ने नए पुतले की व्यवस्था की। भाजपा विधायक मधु वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित 32वें विशाल रावण दहन कार्यक्रम के समय में बदलाव किया गया है। अब मंगलवार रात 9 बजे रावण दहन किए जाने की जानकारी दी गई है।

0 Comments