इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने पटवारी हड़ताल को लेकर सख्त तेवर अपनाना शुरू कर दिए हैं। उन्होंने आज कई पटवारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया। यह कार्रवाई, स्वामित्व योजना और फॉर्मर रजिस्ट्री न करने के चलते की गई है। जिन पटवारियों की सेवा समाप्त की गई है, उनमें सांवेर तहसील के छः पटवारी शामिल हैं। इस मामले में भू अभिलेख शाखा ने आदेश जारी कर दिए हैं।
जिन पटवारियों को सेवा से हटाया गया है, उनमें शैलेश राठौर, रंजीत मंडलोई, सकलेंद्र भदोरिया, अदम्य त्रिपाठी, दीपा गुप्ता शामिल हैं। सभी छः पटवारी परिवीक्षाधीन थे। उन्हें एक माह का वेतन और भत्ते देकर सेवा समाप्त की है।

0 Comments