इंदौर मेयर ने मांगे सीएम से 50 करोड़

इंदौर। शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सीएम मोहन यादव से मांगा ₹50 करोड़ मांगे हैं। भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर यशवंत सागर और बिलावली तालाब में नर्मदा-गंभीर लिंक से पानी पहुंचाने पर भी चर्चा की।

इस साल कम बारिश के चलते गर्मी में पेयजल आपूर्ति को देखते हुए इंदौर में अभी से जल प्रबंधन की तैयारी शुरू हो गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर शहर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए 50 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की मांग की।महापौर ने मुख्यमंत्री के सामने शहर की पेयजल जरूरतों को देखते हुए दोनों जल स्रोतों में पर्याप्त पानी उपलब्ध रखने का मुद्दा उठाया। उन्होंने नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के माध्यम से यशवंत सागर तालाब को भरने और परियोजना की चैनल के जरिए बिलावली तालाब तक पानी पहुंचाने की संभावना पर भी विचार करने का आग्रह किया।महापौर ने कहा कि कम बारिश की स्थिति में शहर की पेयजल जरूरतें पूरी करने के लिए जल स्रोतों में पर्याप्त पानी का संग्रहण जरूरी है।

Post a Comment

0 Comments