केंद्रीय मंत्री एल मुरूगन ने दिया इस्तीफा, बताई वजह!


नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने आज 13 अक्टूबर को अपने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। 

पत्र में कहा है कि वह जमीनी स्तर पर लौटना चाहते हैं और तमिलनाडु में साल 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मजबूत करने के लिए पूरा समय देना चाहते हैं। उन्होंने मंत्री पद के साथ-साथ अपनी राज्यसभा सदस्यता से भी मुक्त करने का अनुरोध किया है। 

पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि एक दिहाड़ी मजदूर के बेटे को केंद्र सरकार में सेवा करने का अवसर मिलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। अचानक इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में जल्द ही संभावित केंद्रीय कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं।

Post a Comment

0 Comments