व्यापार करना है तो हार महीने 2 लाख रूपये दो

भोपाल। सीबीआई ने भोपाल के एक सीजीएसटी अफसर को ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्हें फिलहाल 2 दिन की डिमांड पर भेज दिया है। केंद्रीय जीएसटी की प्रीवेंटिंव विंग के सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार गुप्ता के भोपाल और कानपुर स्थित ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं। दोनों स्थानों पर चली तलाशी में कुल 72 लाख 50 हजार रूपये नगद बरामद हुए हैं। 

इसके अलाव संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं। गुप्ता ने एक स्क्रैप व्यापारी को धमकी देकर उससे रिश्वत मांगी थी। इस व्यापारी का नाम मंडीदीप निवासी मोबीन खान बताया जा रहा है। उसने रुपए मांगने के बाद 9 अक्टूबर को शिकायत की थी। 

जिसमें गुप्ता ने ई वे बिल पास नहीं होने की बात कह कर इंदौर से भोपाल आ रहा उनका वाहन रोक दिया था।हालांकि धमकी देकर उन्होंने 11 लाख रुपए वसूल भी लिए थे। वही कारोबारी से कहा था कि अगर तुम्हें व्यापार करना है तो हर महीने ₹2 लाख देना होंगे।

Post a Comment

0 Comments