भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार इसलिए गिरा दी थी, क्योंकि उन्होंने उनकी बात नहीं मानी थी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में स्वीकारी है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया चाहते थे कि ग्वालियर में उनके हिसाब से आईएएस और आईपीएस अफसर की पोस्टिंग हो।
वही वह गोविंद सिंह राजपूत को डिप्टी सीएम बनाना चाहते थे और तुलसी सिलावट को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष, लेकिन कमलनाथ ने उनकी बात नहीं मानी और ज्योति सिंधिया अपने विधायकों को लेकर भाजपा में चले गए। जिसके बाद कमलनाथ की सरकार गिर गई। सिंह ने यह भी कहा कि कमलनाथ ने मेरी भी नहीं सुनी और दो माह तक अफसर की लिस्ट को दबाए रखा। कुछ और भी रहस्योद्घाटन दिग्विजय सिंह ने किए हैं।

0 Comments