केंद्रीय मंत्री अन्याय होता देख बैठ गए धरने पर

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी गांव में गरीब और आदिवासी परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाने और फसलें नष्ट किए जाने के मामले को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारी नाराजगी जताई है। जिले के बुधनी क्षेत्र के कोसमी गांव में वन विभाग और प्रशासन द्वारा गरीब परिवारों के आशियाने तोड़े गए और उनकी फसलें रौंद दी गईं। 

 सूचना मिलते ही शिवराज सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसे "जुल्म की पराकाष्ठा" बताया। उन्होंने मौके पर मौजूद न रहने वाले वन विभाग और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों पर कड़ी आपत्ति जताई।

 घटनास्थल से ही उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को फोन कर इस कार्रवाई पर गहरी नाराजगी और विरोध दर्ज कराया। इस कार्रवाई से प्रभावित ग्रामीण और किसान न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं, जिन्हें शिवराज सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर ढांढस बंधाया और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही

Post a Comment

0 Comments