Brics Summit 2026: सात साल बाद भारत आ रहे दुनिया के ये बड़े नेता

 नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले BRICS सम्मेलन से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 सितंबर को भारत पहुंचेंगे। VVIP मूवमेंट को देखते हुए कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन और विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू है।


नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हैं। सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम, प्रगति मैदान में होगा, जिसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत BRICS देशों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। शी जिनपिंग का भारत दौरा सात साल बाद हो रहा है।

शी जिनपिंग के दौरे और अन्य VVIP मूवमेंट को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। हजारों पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक बल, NSG और SWAT कमांडो तैनात हैं। 500 से ज्यादा CCTV कैमरों और एंटी-ड्रोन सिस्टम से निगरानी की जा रही है।

वहीं, BRICS सम्मेलन के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश रखा गया है। स्कूल और कई सरकारी कार्यालय बंद हैं। राजधानी की 35 से ज्यादा प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रण और करीब 22 रूट पर डायवर्जन लागू किया गया है। आज दोपहर 2 बजे से रात 8:30 बजे तक कई इलाकों में विशेष ट्रैफिक प्रतिबंध रहेंगे। 

इस बीच सम्मेलन में भारत की ओर से BRICS देशों की डिजिटल करेंसी/CBDC को आपस में जोड़ने का प्रस्ताव भी चर्चा में है, जिसका उद्देश्य देशों के बीच सीमा-पार भुगतान को तेज और आसान बनाना है।

सबकी नजर अब शी जिनपिंग और पीएम मोदी की मुलाकात पर है, क्योंकि इससे भारत-चीन संबंधों और व्यापारिक मुद्दों को लेकर आगे की दिशा पर संकेत मिल सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments