अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा, पहले घर तोड़े अब एनकाउंटर: CM मोहन यादव

 भोपाल। सागर के जहरीली शराब कांड को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख दोहराया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि इस मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


भोपाल। सागर शराब कांड को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपराधियों के खिलाफ सरकार के सख्त रुख को दोहराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एनकाउंटर किया है और इसके पहले आरोपियों के घर भी तोड़े गए थे।

सीएम मोहन यादव ने साफ किया कि सागर शराब कांड में शामिल दोषियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सरकार का संदेश स्पष्ट है कि इस तरह के गंभीर अपराध करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इसी बीच सागर के जहरीली शराब मामले में 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी रवि लखेरा का पुलिस के साथ शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इससे पहले प्रशासन ने शराब कांड से जुड़े आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करते हुए पांच अवैध मकानों को ध्वस्त किया था।

Post a Comment

0 Comments