सागर जहरीली शराब कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी रवि लखेरा को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी रवि लखेरा को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रवि लखेरा पर नकली शराब के नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है। सागर पुलिस की जांच में उसके गिरोह का नाम सामने आने के बाद उसकी तलाश तेज की गई थी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर जहरीली शराब की सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
इस मामले में प्रशासन भी लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। आरोपियों से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। तीन मुख्य आरोपियों से जुड़े मकान और गोदाम समेत पांच ठिकाने कार्रवाई के दायरे में आए हैं।
वहीं जांच में शराब के नेटवर्क के गुजरात और उत्तर प्रदेश से जुड़े कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है।

0 Comments