इंदौर। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने नानूराम कुमावत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी मंशा विधायक का चुनाव लड़ने की है, लेकिन वे अभी विधानसभा टिकट से कोसों दूर हैं।
इंदौर। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने नानूराम कुमावत के वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लिखे पत्र पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नानूराम कुमावत की बड़ी मंशा विधायक का चुनाव लड़ने की है, लेकिन वह अभी विधानसभा की टिकट से कोसों दूर हैं।
वानखेड़े ने कहा कि जिस क्षेत्र की बात हो रही है, वहां महेंद्र हार्डिया जैसे चार-पांच बार के विधायक रहे हैं। नानूराम को उनसे अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले राजस्थान जाकर सरपंच का चुनाव जीतकर आएं, ताकि उन्हें समझ में आए कि राजनीति कहां चल रही है और चुनाव कैसे जीते जाते हैं।
विपिन वानखेड़े ने वंदे मातरम् को लेकर भी नानूराम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जो व्यक्ति खुद वंदे मातरम् नहीं गा पा रहा है, वह जीतू पटवारी को पत्र कहां से लिख रहा है।" वानखेड़े ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।

0 Comments