जब मुख्यमंत्री ने अचानक लगाया विधायक मेंदोला को फोन...उपचुनाव पर क्या बोले सीएम?

कुक्षी में भाजपा की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधायक रमेश मेंदोला को फोन किया। उन्होंने फोन पर पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उपचुनाव में कुक्षी में कमल खिलाने का आह्वान किया।


कुक्षी। उपचुनाव को लेकर भाजपा की बैठक के दौरान उस समय सियासी हलचल बढ़ गई, जब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अचानक विधायक रमेश मेंदोला को फोन किया। मुख्यमंत्री ने फोन पर पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कुक्षी उपचुनाव में कमल खिलाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कुक्षी में चुनाव प्रचार के लिए आने का वादा भी किया। मुख्यमंत्री के फोन के बाद बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments