मेट्रो किराए में 5 और 10 प्रतिशत की छूट

इंदौर। कल से इंदौर में 17 किलोमीटर के क्षेत्र में शुरू हुई मेट्रो के किराए को लेकर कहा जा रहा है कि यह देश में सबसे महंगा किराया है, लेकिन यात्रियों को आकर्षित करने के लिए मेट्रो प्रशासन ने यात्री किराए में छूट भी दी है। अगर कोई यात्री वापसी का रिटर्न टिकट बुक कराता हैं तो उसे 5 प्रतिशत छूट मिलेगी।

वहीं ग्रुप बुकिंग पर 10 प्रतिशत किराए की छूट मिलेगी। इसके साथ ही मोबाइल एप पर ई वॉलेट रिचार्ज के बाद 8 से 15 प्रतिशत बोनस भी मिलेगा। अगर आप 200 से 499 का रिचार्ज करवाते हैं तो 8 प्रतिशत, 500 से 999 तक के रिचार्ज पर 10 प्रतिशत, 1000 से 1499 के रिचार्ज पर 12 प्रतिशत और 1500 से 2000 का रिचार्ज करवाने पर 15 प्रतिशत बोनस के रूप में मिलेगा। 

Post a Comment

0 Comments