मध्यप्रदेश के 46 जिलों में भारी बारिश, कौनसे जिले हैं ये?


भोपाल। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पूर्वी उत्तर के अधिकांश जिले शामिल है, जहां लगातार बारिश हो रही है। विभाग के मुताबिक 46 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, जिसमें गुना, अशोक नगर, टीकमगढ़, राजगढ़, दतिया, निवाड़ी, पन्ना, सतना, दमोह, सागर जैसे जिले शामिल हैं। ग्वालियर और चंबल संभाग के साथ गुना और रायसेन में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है। कई जगह बांध के गेट खोलना पड़े हैं तो निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। भोपाल में कालिया सोत और बड़े तालाब का जल स्तर भी बढ़ गया है। 

Post a Comment

0 Comments