उज्जैन-गरोठ फोरलेन हाईवे के प्रेमनगर ROB की एप्रोच का करीब 500 मीटर हिस्सा सात महीने में दूसरी बार धंस गया। तकनीकी खामियां मिलने के बाद NHAI ने प्रभावित हिस्से को तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए हैं।
उज्जैन-गरोठ फोरलेन हाईवे प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब ₹2600 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में प्रेमनगर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) की एप्रोच रोड और रिटेनिंग वॉल सात महीने में दूसरी बार क्षतिग्रस्त हुई है।
मामले में NHAI ने तकनीकी खामियां सामने आने के बाद करीब 400 से 500 मीटर हिस्से को तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए करीब ₹10 करोड़ का खर्च अनुमानित है, जिसे निर्माण एजेंसी को वहन करना होगा। IIT दिल्ली के विशेषज्ञों ने भी साइट का तकनीकी निरीक्षण किया था।
पहली बार फरवरी 2026 में सड़क की सतह बैठी थी। मरम्मत के बाद अगस्त में उसी हिस्से की रिटेनिंग वॉल फिर खिसक गई। दोबारा निर्माण पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2027 रखा गया है।

0 Comments