ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल स्थित KFC आउटलेट में एक ग्राहक के फ्राइड चिकन के अंदर कीड़ा मिलने का दावा सामने आया है। ग्राहक ने घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसके बाद मामला वायरल हो गया। घटना 5 सितंबर की बताई जा रही है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल स्थित KFC आउटलेट से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक ग्राहक ने बताया किया कि 5 सितंबर को करीब 2:30 बजे खरीदे गए डीप-फ्राइड चिकन के अंदर कीड़ा मिला। ग्राहक ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया।
मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम KFC आउटलेट पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आउटलेट की व्यवस्थाओं की जांच कर रहे हैं। वहीं KFC इंडिया ने ग्राहक से माफी मांगते हुए ऑर्डर आईडी मांगी है।

0 Comments