UCC के विरोध में AIMIM की पदयात्रा, 4 कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई से भड़के नेता

 इंदौर। UCC के विरोध में AIMIM की 15 दिवसीय पदयात्रा के दौरान पुलिस ने चार कार्यकर्ताओं पर धारा 151 के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा। पार्टी ने कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे लोकतांत्रिक आवाज दबाने का प्रयास बताया और पदयात्रा जारी रखने की बात कही।


इंदौर। समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में AIMIM की 15 दिवसीय पदयात्रा जारी है। पार्टी के मुताबिक, पदयात्रा के दौरान पुलिस ने AIMIM के चार कार्यकर्ताओं—इमरान अहमद, कारी जाकिर, फैसल शेख समेत चार लोगों—पर कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत जेल भेजा है।

AIMIM ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास बताया। पार्टी के मुताबिक, UCC के विरोध में पदयात्रा और जनअभियान जारी रहेगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों के दायरे में रहकर UCC के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

इस दौरान बिहार AIMIM प्रदेश अध्यक्ष एवं आमेर विधायक अख्तरुल ईमान, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट आदिल हसन तथा मध्य प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments