भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने ऋषिकेश पहुंचकर पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने गंगा में तीन बार स्नान किया और घाट पर आरती में भी शामिल हुए।
भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची (Ono Keiichi) ने ऋषिकेश पहुंचकर पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। राजदूत ने गंगा में तीन बार स्नान किया और घाट पर आयोजित आरती में भी हिस्सा लिया।
गंगा स्नान के दौरान ओनो केइची भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से रूबरू हुए। उन्होंने इस अनुभव को “वास्तव में अविस्मरणीय क्षण” बताया। राजदूत ने गंगा के प्रति भारतीयों की आस्था और सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं के बीच खुद को जुड़ा हुआ महसूस करने की बात कही।
गंगा आरती के दौरान उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना भी की।

0 Comments