इंदौर में बिजली की डीपी के पास लगा होर्डिंग, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

 


इंदौर के श्याम नगर एनेक्स ए, सुखलिया, मालवीय नगर, MR-10 रोड क्षेत्र में बिजली की डीपी के बेहद पास होर्डिंग लगाए जाने का मामला सामने आया है।स्थानीय स्तर पर इस तरह बिजली के उपकरणों के नजदीक लगाए गए होर्डिंग को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और नियमों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बिजली की डीपी के आसपास पर्याप्त दूरी और सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी माना जाता है, ऐसे में डीपी के पास होर्डिंग लगाने से बिजली विभाग और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण करता है या नहीं और यदि होर्डिंग नियमों के विपरीत पाया जाता है तो उसे हटाने की कार्रवाई की जाती है या नहीं।

Post a Comment

0 Comments