आखिर झरने में क्या था ऐसा? नहाने के बाद चार बच्चों की मौत कैसे हुई?

 मध्य प्रदेश के शिवपुरी में गोराटीला झरने पर जाने के बाद एक ही परिवार के 4 बच्चों की 10 दिनों के भीतर मौत से हड़कंप मच गया है। परिवार के करीब 16 लोग 16 अगस्त को झरने पर गए थे। लौटने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ी। बच्चों में बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण सामने आए।


शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में गोराटीला झरने पर पिकनिक मनाने के बाद एक ही परिवार के चार बच्चों की 10 दिनों के भीतर मौत से हड़कंप मच गया है। परिवार के करीब 16 लोग 16 अगस्त को झरने पर गए थे। लौटने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों में बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण सामने आए।

मृतकों में तीन सगे भाई और एक रिश्तेदार शामिल हैं। चारों की मौत 21 से 31 अगस्त के बीच हुई। अब परिवार के कुछ अन्य बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। करीब 62 लोगों के सैंपल लिए गए हैं और गोराटीला झरने के पानी के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रशासन ने फिलहाल झरने के पानी का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी है।

हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि बच्चों की मौत झरने के पानी के कारण ही हुई। बीमारी और मौत की असली वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Post a Comment

0 Comments