लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने विमान की जांच की। जांच के दौरान कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं दिखाई नहीं दिया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के अनुसार, विमान में सवार सभी 155 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए।
फिलहाल धुएं के संकेत मिलने की असल वजह स्पष्ट नहीं हुई है। विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। घटना के चलते फ्लाइट को दिल्ली पहुंचने के बजाय लखनऊ में उतारना पड़ा।
यह घटना ऐसे समय हुई है जब हाल के दिनों में विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाओं को लेकर विमानन सुरक्षा पर फिर से चर्चा तेज है। मंगलवार को भी गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में इंजन संबंधी तकनीकी समस्या आने के बाद उसे वापस गोवा में सुरक्षित उतारा गया था।

0 Comments