कर्नाटक में क्लास के दौरान गिरा सरकारी स्कूल की छत का हिस्सा

 कर्नाटक के बागलकोट जिले से स्कूल की छत/सीलिंग का प्लास्टर-कंक्रीट गिरने की घटना सामने आई है। बुधवार को मुगलोली तांडा के सरकारी स्कूल में कक्षा चल रही थी, तभी छत का एक हिस्सा बच्चों के ऊपर गिर गया। हादसे में 6 छात्र घायल हुए हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 


कर्नाटक के बागलकोट जिले के मुगलोली तांडा स्थित सरकारी स्कूल में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। क्लास चल रही थी, तभी कमरे की कंक्रीट छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। मलबा सीधे छात्रों के बैठने वाली जगह पर गिरा, जिससे 6 छात्र घायल हो गए।

घायल छात्रों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसे के बाद स्कूल भवन की जर्जर हालत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हाल की बारिश के कारण इमारत को नुकसान पहुंचा था और छत में लोहे की सरिया भी दिखाई दे रही थी।

अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए स्कूल भवन की तत्काल मरम्मत और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments