राजधानी के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द, जांच में मिलीं 19 गंभीर खामियां

भोपाल के शिवाजी नगर स्थित सिद्धांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का नर्सिंग होम पंजीयन और लाइसेंस निरस्त किया गया है। CMHO की जांच में 19 गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।


भोपाल। शिवाजी नगर स्थित सिद्धांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। CMHO की जांच के बाद अस्पताल का नर्सिंग होम पंजीयन और लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। जांच टीम को अस्पताल की इमरजेंसी, ICU, डायलिसिस यूनिट, एक्स-रे, पैथोलॉजी, ऑक्सीजन व्यवस्था और फायर सेफ्टी समेत कई व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां मिलीं।

जांच में इमरजेंसी में जरूरी संसाधनों की कमी, डायलिसिस यूनिट में सीरो-पॉजिटिव मरीजों के लिए अलग व्यवस्था नहीं होने, एक्स-रे के दौरान रेडिएशन सुरक्षा मानकों और रिकॉर्ड में कमियां समेत कई अनियमितताएं सामने आईं।

लाइसेंस निरस्त होने के बाद अस्पताल नए मरीजों को भर्ती नहीं कर सकेगा और इस पंजीयन के आधार पर चिकित्सा व नर्सिंग सेवाएं संचालित नहीं कर सकेगा। हालांकि पहले से भर्ती मरीजों के इलाज और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की रहेगी।

एक और अहम बात: अस्पताल रेडक्रॉस की जमीन पर बना है और इससे जुड़ा मामला पहले हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। 

Post a Comment

0 Comments